प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /ब्रघ्नपुर में आगामी 3 फरवरी से 9 फरवरी 2023 तक कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा का दिव्य आयोजन होना है। इस निमित्त कथा की पूर्व तैयारी के अंतर्गत कथा पंडाल (समरसता सुमंगलम् परिसर) निर्माण का कार्य प्रारंभ करने हेतु साधु संतों, महंत गणों और पुजारियों के शुभ हस्ते भूमिपूजन होगा। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी धार्मिक, सामाजिक, व्यवसायिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, खेलकूद संस्थाओं एवं समस्त समाज व जाति के प्रमुखों से अनुरोध किया कि भूमिपूजन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आप अपने सभी साथियों के साथ अवश्य पधारे । इस अवसर पर हम विशेष रूप से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधियों और पत्रकार बंधुओं एवं भक्ति फेरी आयोजित करने वाली माता-बहनों को उपस्थित रहने का आग्रह किया । समस्त व्यायामशालाओं, गणेश उत्सव समितियों एवं नवदुर्गा उत्सव समितियों से भी विशेष आग्रह किया कि आप अपने सभी साथियों के साथ पधारकर इन क्षणो के अवश्य सहभागी बने। दिनांक :- 18 जनवरी बुधवार 2023, समय :- प्रात :11:00 बजे, स्थान :- समरसता सुमंगलम् परिसर, श्री रेणुका कृषि उपज मंडी, ब्रघ्नपुर।

