प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ आज 19 जनवरी गुरुवार को 71 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण कार्य होगा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार ने बताया कि गुरुवार को जिले के 9 केंद्रों में कोवैक्सीन एवं 62 केंद्रों में कोवी शील्ड के डोज लगाए जाएंगे। जो 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के प्रथम एवं सेकंड डोज तथा 18 प्लस आयु वर्ग में कोवेक्सीन से छूटे हुए हितग्राहियों एवं प्रकाशन डोज लगाए जाएंगे । गुरुवार 19 जनवरी को कोवैक्सीन के डोज एनसीडी जिला अस्पताल परिसर नर्मदापुरम , यूपीएचसी मालाखेड़ी एवं ग्वालटोली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, माखननगर , सिवनी मालवा एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल इटारसी में लगाएं जायेंगे। कोवीशील्ड के डोज नर्मदापुरम नगर के अंतर्गत एनसीडी जिला अस्पताल, यूपीएचसी मालाखेडी एवम ग्वालटोली, एसएनजी स्कूल, गर्ल्स कालेज, प्रायमरी स्कूल आदमगढ, वार्ड न- 32/4 ईदगाह गॉधीवार्ड, वार्ड न- 26/3 बीटीआई रेवागज, वार्ड न-18/6 प्ले स्कूल हाउसिंग बोर्ड, वार्ड न- 25/5 पटवारी प्रषिक्षण केंद्र रसूलिया, वार्ड न- 15 /3 रायपुर रोड मालखेड़ी, वार्ड न- 23 / 3 टैगोर वार्ड, बनखेड़ी ब्लॉक में सीएचसी बनखेडी, महुआखेड़ा, कामती, धड़ाव पड़ाव, नगवाड़ा, बघेड़ी, सिंगपुर, बाचावानी, पिपरिया ब्लॉक में पोसेरा, खेरीकला, बीजनवाड़ा, पचमढ़ी, सीएचसी पिपरिया, खापरखेड़ा, गड़ाघाट, सेमरितला, धनाश्री, तडा, रामपुर, जमारा, सहलवाड़ा, पिसुआ, डोकरीखेड़ा, शहरी क्षेत्र पिपरिया में लगाएं जाएंगे । सोहागपुर ब्लॉक के अन्तर्गत सीएचसी सोहागपुर, पीएचसी शोभापुर, सेमरी हरचंद, कामती, माखननगर ब्लाक के अंतर्गतसीएचसी माखननगर, सांगाखेड़ा कला, मडावन, पाटनी, सिवनी मालवा ब्लाक के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवनीमालवा, प्राथमिक स्वा केन्द्र बावडिया भाऊ, शिवपुर, कोठरा, चौतलय, बावरी, लोधडी कला, इटारसी नगर के अंतर्गत सरकारी चिकित्सालय, यूपीएचसी पुरानी इटारसी सूखा सरोवर एवम नाला मोहल्ला इटारसी,केसला ब्लाक के अंतर्गत सुखतवा, सहेली, सोनतलाई, साधपुरा, मलोथर, डोलरिया ब्लाक के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र कांदराखेड़ी, पीएचसी गुर्रा, हासलपुर, मेहरागांव में प्रातः 9:00 से 4:00 तक के टीके लगाए जाएंगे । मीडिया प्रभारी सुनील साहू ने बताया कि 18 जनवरी को 623 नागरिकों ने कोविड टीका लगवाया है, जिसमे प्रथम 18, सैकंड 19 तथा प्रिकशन डोज 616 लगे हैं।अभी तक कुल 22,83,380 कोविड टीके के डोज लगाए गए हैं जिनमे प्रथम 10,35,711 सेकंड 10,23,066 तथा 2, 24,603 प्रिकाशन डोज शामिल हैं। सीएमएचओ दिनेश देहलवार ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी भय एवं भ्रांति के कोविड का छूटा हुआ डोज लगवा कर अपना सुरक्षा कवच पूर्ण कराएं।

