प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /बनखेड़ी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाचावानी में शासन के दिशानिर्देशों अनुसार आंनद उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर शिक्षक प्रधानपाठक श्यामसुंदर उइके के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर कार्यक्रम को शुरू किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार पटेल की अध्यक्षता में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें कुसी दौड़, कबड्डी और चम्मच दौड़, भजन गाकर आंनद उत्सव मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शामिल स्कूल संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा कुर्सी दौड़ में प्रथम रहा बलराम। शासकीय प्राथमिक शाला की छात्राओं ने नृत्य में प्रथम स्थान, त्रिवेणी माध्यमिक विद्यालय में प्रथम स्थान दीक्षा, साक्षी रही। शासकीय माडल स्कूल के छात्रों द्वारा कबड्डी टीम ए बी के केप्टन को शील्ड दी गई। महिलाओं भजन कीर्तन हेतु शील्ड वितरण कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन पंच राजपाल यादव ने किया। कार्यक्रम में शामिल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मलखान सिंह धुर्वे, सहायक नोडल अधिकारी सचिव श्री भार्गव, शिक्षिका सुषमा दुबे, गुंजन मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज शुक्ला, प्रमीला अहिरवार, यशोदा अहिरवार, सविता अहिरवार, ग्राम के नागरिकों में श्यामसुंदर खुटिया, नरेश कुमार पटेल, ओंकार सिंह, कन्छेदी लाल, संदीप कुमार बाथरे और समूह की महिलाओं ने आंनद उत्सव कार्यक्रम में शामिल हों कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

