प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय नर्मदापुरम में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि मध्यप्रदेश शासन अनुसूचित जाति विकास अंतर्गत संचालित शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय नर्मदापुरम में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन 1 जनवरी 2023 से विभागीय पोर्टल MPTAASC पर ऑनलाइन आमंत्रित किये गये हैं। उक्त आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2023 निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा आगामी 19 फरवरी 2023 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ज्ञानोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। विद्यार्थी द्वारा पूर्व कक्षा अर्थात कक्षा 5 वी में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा समतुल्य ग्रेड प्राप्त होना अनिवार्य है। विद्यार्थी विभागीय MPTAASC PORTAL की वेबसाइट https://www. tribal. mp.gov.in/MPTAASC पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
1 Comment
Avedan karna