प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ खेलेगा मध्यप्रदेश के निमित्त भाजपा नर्मदापुर मंडल द्वारा श्रीमती सोना मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल वार्ड क्रमांक 22 में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के विद्यार्थीयों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में फर्स्ट सेकंड थर्ड विजेता रहे सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित गौर, युवा मोर्चा जिला मंत्री गौरव नायक, मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, मंडल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष जसवीर बावरा, मंडल उपाध्यक्ष सुमित मीणा, मंडल मंत्री प्रवेश सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी पियूष बकन सहित सोना मेमोरियल स्कूल के प्रिंसिपल मोहनलाल गौर, विवेक मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा ने किया।

