नर्मदापुरम /18,जनवरी,2023/ जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा कैम्पस ड्राइव का आयोजन 19 जनवरी 2023 को शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय नर्मदापुरम में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि कैम्पस ड्राइव में शिक्षित बेरोजगार युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। रोजगार के लिए इच्छुक युवतिया अपना पंजीयन https://forms.gle/Ba2A8nna8QGP5cY46 लिंक पर करा सकते हैं । कैम्पस ड्राइव में वी विन, आईसीआईसीआई बैंक, जस्ट डायल, सक्सेस स्टेयर्स, लर्निंग स्क्वाड, नवकिसान, ट्राइडेंट बुधनी, आराध्यास ट्रेडिंग, वेलस्पन आदि कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

