प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान निधि से विकासखंड नर्मदापुरम एवं इटारसी क्षेत्र के कुल 160 हितग्राहियों को कुल 5 लाख 47 हजार 500 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। सहायता राशि हितग्राहियों को उनके उपचार, अत्यंत गरीब एवं शिक्षा के लिए स्वीकृत की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 हितग्राही को 10-10 हजार रुपए, एक हितग्राही को 7 हजार रुपए, 4 को 6 हजार रुपए, 11 को 5 हजार रुपए, 18 हितग्राहियों को 4-4 हजार रुपए, 1 को 3500 रुपए, 36 हितग्राहियों को 3-3 हजार रुपए, 12 को 25-25 सौ रुपए, 49 को 2-2 हजार रुपए, 10 को 15-15 सौ रुपए एवं 5 हितग्राहियों को 1-1 सौ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

