प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम युवा मंडल द्वारा गुरुवार को मातृभूमि और धर्म रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान योद्धा, हिंदुआ सूरज मेवाड़ रत्न वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर नर्मदा महाविद्यालय के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इससे पहले प्रतिमा को धुलवाया गया एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नर्मदापुर युवा मंडल के नंदकिशोर यादव , मनीष परदेशी , रूपेश राजपूत , सुमित गौर , गौरव नायक , मुकेश राठौड़ , संतोष मीना , योगेंद्र सोलंकी , अंकुर जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

