प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / पीपल चौक पर चल रही हड़ताल के सातवे दिन आज दिनांक 19/01/2023 को लेब टेक्निशियन की अनिश्चित कालीन हड़ताल में जिले के समस्त लेब टेक्निशियन ने भाग लिया एवं विभिन्न कर्मचारी संगठन द्वारा हडताल का समर्थन किया गया और आश्वासन दिया गया कि अगर आपकी मांगे नहीं मानी जाती तो संयुक्त मोर्चा संघ के पदाधिकारी आपके साथ है। निम्न आधिकारीयो द्वारा समर्थन किया गया। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, संभीगीय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, जिला सचिव म. प्र. राज्य कर्मचारी संघ, अध्यक्ष म० प्र० स्वास्थ्य कर्मचारी, संभागीय अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ अमित डेटरिया, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ वाहन चालक संघ संभागीय अध्यक्ष निम्न स्वास्थ्य कर्मचारी अनूप जोसफ, अमृतलाल बागोरा, जी के शर्मा, राकेश बुनकर, पंकज शर्मा, के.सी. यादव, जे.के. पिल्लई, हरि सिंग, पुष्पलाल पाल, सुजाता पटोले, उषा साहू, रीना सराठे, राजकुमारी होलिया, प्रगति राखे, राम सराठे आदि उपस्थित रहे।