प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /विक्रम नगर रसूलिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन पंडित अनिल मिश्रा ने कहा कि जो मनुष्य सत्य न्याय नीति का आचरण करता है। उस पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है, संतों का दर्शन और भगवान की कृपा यह दोनों दुर्लभ हैं। धन- संपत्ति परिवार तो पापी से पापी के पास भी हो सकते हैं। मनुष्य को बहुत सोच समझकर बोलना चाहिए, क्योंकि वाणी के द्वारा भी हिंसा होती है। हथियार का घाव तो ठीक हो सकता है परंतु वाणी का घाव कभी ठीक नहीं हो सकता। सत्य के समान कोई दूसरा तप नहीं है और झूठ के समान कोई पाप नहीं है प्रत्येक घर में सत्संग ज्ञान चर्चा धार्मिक ग्रंथों का पठन-पाठन नित्य प्रति होना चाहिए जहां सुमति है, वहां सभी प्रकार की संपत्ति होती है और जहां कुमति है वहां विपत्तियों का अंबार होता है।

हम जैसे हैं वैसे ही भगवान के प्रति समर्पित हो जाएं तो हमारा भी कल्याण हो जाएगा जिसमें स्वार्थ ना हो वही सच्चा प्रेम है और प्रत्येक व्यक्ति को भगवान से सच्चा प्रेम करना चाहिए प्रेम विना प्रगट नहीं नटवर नंद किशोर की व्याख्या करते हुए पंडित अनिल मिश्रा ने कहा कि यदि भगवान से सच्चा प्रेम हो जाए तो ईश्वर की प्राप्ति कठिन कार्य नहीं है और भगवान को पाना कठिन नहीं है भगवान को पाने की सच्ची तड़प पैदा करना बहुत कठिन है। इसी के साथ पूतना वध गोवर्धन पूजा इंद्रमान मर्दन माखन चोरी लीला वस्त्र हरण लीला महारास एवम् कंस वध की कथा सुनाई गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग लगाया गया। आज कथा में कन्या सौ आरती का विवाह चि. सोनू के साथ किया गया। सभी ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया। विशेष रूप से आज विधायक सीताशरण शर्मा , जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चोकसे एवं मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे , विधायक प्रतिनिधि रोहित गौर एवं श्रीमती नीरजा फौजदार, रमन बब्बर सनी दिवोलिया , राजेश सैनी, संजय राजपूत, रोहितेश तिवारी ने कथा का लाभ लिया एवं वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजक समिति महिला मंडल छाया मीना, गीता रघुवंशी, राजकुमारी बरबड़े, मीना चौबे , राधा सोनी, प्रार्थना तिवारी एवं समस्त रसूलिया महिला मंडल उपस्थित रहे।

