प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि गुप्ता ग्राउंड पर खेली जारही अंडर 13 श्री जे एल वर्मा मेमोरियल इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आज गुरुवार के दिन नर्मदापुरम टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आराफ कुरैशी की शानदार बल्लेबाजी 37 चौको के साथ 219 रन नाबाद के दाम पर 9 विकेट खोकर 336 रन बना कर घोषित की। टीम की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए नमन मीना ने 31 रन तथा अथर्व पटेल ने 21रन का योगदान दिया। बेतुल की ओर से गेंदबाजी करते हुए उबेद रजा ने 4 विकेट वा दिव्यांशु ने 4 विकेट लिए । मैच के दूसरे दिन का खेल कल सुबह खेला जाएगा। मैच में अंपायर की भूमिका वैष्णवी सिंह और मिलिशा ने एवं स्कोरर की भूमिका गजेंद्र सालोकी ने निभाई।

