प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / आनंद नगर फीडर से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं जिनमें प्रभावित क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल है। उनमें विक्रम नगर, हनुमान नगर, न्यू हनुमान नगर, राघव नगर, अभिषेक नगर, राधे हाईट, राम नगर, चंदन नगर, गोपाल कुंज, मारूती नगर, आशीर्वाद नगर, आशुतोष नगर, बंजारा टाउन, ग्लोबल ग्रीन आदि क्षेत्रों में 20 जनवरी को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। इस दौरान 11 केव्ही लाईन का मैन्टेनेंस किया जाएगा। प्रबंधक शहर जोन -1 मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए विद्युत उपभोक्ताओं से कहा है कि वे विद्युत आपूर्ति अवधि में सहयोग प्रदान करें।

