प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (सिवनी मालवा) लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाड़ा में केरियर मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी मालवा आकांक्षा चतुर्वेदी एवं विशेष अतिथि के रूप में बीएचआरसी समूह के संस्थापक डॉ. विशाल सिंह बघेल उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन करके केरियर मेले का शुभारंभ किया गया। एसडीओपी द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण करना आवश्यक है जीवन में कभी भी कोई काम छोटा नहीं होता। छोटे से काम से ही जीवन में लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। मैंने भी शासकीय स्कूल में अपनी पढ़ाई लिखाई की है। डॉ विशाल सिंह बघेल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राएं 12वी उत्तीर्ण होकर नर्सिंग का कोर्स कर सकतीं हैं। छात्र छात्राओं ने एसडीओपी एवं डॉ. विशाल सिंह बघेल से संवाद भी किया। कैरियर मार्गदर्शन मेला को डॉक्टर पूनम राजपूत एवं सिवनी डिग्री कॉलेज के शिक्षक अजय सिंह राजपूत ने भी छात्र छात्राओं को कैरियर के संबंध में प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी, विद्यार्थियों को विषय चयन एवं कैरियर संबंधी जानकारियों से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। केरियर मेले में शासकीय हाई स्कूल मकोडिया के विद्यार्थी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राम मोहन रघुवंशी द्वारा किया गया। समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में सरपंच दुर्गाबाई परते, पूर्व सरपंच विनय हणे, उपसरपंच त्रिलोकी गौर, ग्राम पंचायत सचिव चंद्रकांत मालवीय, सहायक सचिव प्रदीप गौर, समाजसेवी रवि गोरेवर, हाईस्कूल मकोडिया के प्राचार्य हरिप्रसाद परेवा, ईश्वर बिश्नोई , शैलेंद्र रामटेके एवं संस्था के सभी शिक्षक उपस्थित थे। संस्था के शिक्षक अखिलेश यादव द्वारा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया।

