प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /आज शनिवार को बड़ा ही रोचक नजारा देखने को मिला। जब नगरपालिका के सफाई कर्मी साफ सफाई को लेकर मालाखेड़ी स्तिथ गोल्डन सिलिकॉन में पहुंचे तो गोल्डन के रहवासियों के द्वारा फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। इस स्वागत से सफाई कर्मी काफी उत्साहित नजर आए। सफाई कर्मी बैजू लुटेरे, विनोद कालोशिया, प्रीतम कल्याणे, मनोज मैना, प्रशांत राठौर, आशा बाई, लीला बाई, मंदोदरी बाई ने कहा कि इस प्रकार की हौसला अफजाई करने से उन्हें काम करने का और भी ज्यादा उत्साह मिल पाता है। स्थानीय निवासियों का कहना था की सफाई कर्मी हमारे लिए दिन रात सेवा में लगे रहते है। ऐसे में उनकी हौसला अफजाई करना हमारा भी दायित्व है। साफ सफाई को लेकर इनके काम और समर्पण को प्रोत्साहन तभी मिल सकता है। जब हम इनका साथ दे। रहवासियों का कहना है। की फूलो से स्वागत महज शुरआत है। हम सफाई कर्मियों का स्वागत हमेशा करते रहेंगे।

