प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज शनिवार दिनांक 21/01/2023 को होटल बल्लभ विलास सदर बाजार में सखी सहेली ग्रुप के द्वारा हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सुहाग सामग्री का वितरण किया और एक एक दूसरे को तिल गुड़ खिलाकर मीठा मुँह किया तथा अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में श्रीमती मांडवी शर्मा, सफलता तिवारी, संध्या थापक, सुनीता अग्रवाल, वंदना शर्मा, उषा अग्रवाल, सुनीता आशीष अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, नमिता, संध्या बादल, अमर ज्योति, गीता चौकसे, आरती, चंचल राजपूत, स्मिता रावत, आरती सहरिया, नीता अग्रवाल, वंदना मेहतो, रजनी राजपूत, वैशाली खंडेलवाल उपस्थित रही। अनूजा मिश्रा और सुनीता पाराशर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

