प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /आज आम आदमी पार्टी ज़िला नर्मदापुरम का ज़िला कार्यालय का शुभारंभ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के द्वारा किया गया। यूथ ज़िला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ने बताया कि आम आदमी पार्टी ज़िला कार्यालय का शुभारंभ करके ज़िले के समस्त कार्यकर्ताओं को एकत्रित करना एवं आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मज़बूत करना है।
शुभारंभ के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह एवं अतिथि प्रदेश प्रवक्ता रमाकान्त पटेल, यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष जयेन्द्र सोमबंशी एवं ज़िले के वरिष्ठ पदाधिकारी मणिशंकर राय , महेंद्र सिंह रघुवंशी , काशिम अली , राकेश कुमार जराठे , यशवंत मीना , एडवोकेट प्रदीप मालवीय , रूपेश मालवीय , दीपक यादव , राहुल मीना, धनिराम गौर , मयूर पटेल , बी सी बरगले एवं ज़िले के समस्त कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

