चोक पड़े नाले की कलेक्टर ने की साफ-सफाई नाले ने ऊगली पॉलिथीन
प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रातः फेफड़ताल में की चोक पड़े नाले की साफ- सफाई, साफ-सफाई तो तो ठीक है लेकिन एक अन्य बात सामने नजर आई थी नाली से निकले कचरे में सिर्फ पॉलिथीन ही ज्यादा नजर आई। शासन द्वारा पॉलिथीन प्रतिबंध के बाद भी यह पॉलिथीन कहां से आ रही है। क्या कभी इन पर अंकुश लग पाएगा। और देखा जाए तो सभी लोग खाने पीने की चीज पानी में फेंक देते हैं जिसे जानवर खा रहे हैं और अकाल मौत के मुंह में समा रहे हैं। प्रशासन द्वारा तो समय-समय पर जनता को जागरूक करते हैं लेकिन जनता इस पर अमल करने को तैयार नहीं है, जिस वजह से यह पॉलिथीन बैन होने के बाद भी रोडो पर दिख रही है।

