प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / सर्व विप्र महासभा के पदाधिकारियों की बैठक नेहा तिवारी के निजनिवास शांतिनगर में प्रदेश अध्यक्ष मुकेश दुबे की अध्यक्षता में सम्पन हुई। जिसमें नगर महिलामण्डल विस्तार किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मुकेश दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष दुबे एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष के एन मिश्रा की अनुशंसा आदेश से जिला सचिव नेहा तिवारी के द्रारा रंजना थापक को महिला नगर अध्यक्ष एवं सुलभा अवस्थी को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। आगामी बैठक में अन्य सभी नियुक्ति की जाएगी। साथ मे युवक/युवती परिचय सम्मेलन एवं ब्रह्म सम्मान समारोह की तिथि के लिए आचार्य गोपाल प्रसाद खड्डर के मार्गदर्शन में निर्धारित की जाएगी। बैठक में रत्नेश दुबे, प्रतीक पाठक, नवीन थापक, रवि तिवारी, रेखा दुबे, नंदा दुबे, चंदना पांडे, निर्मला डाले, संजू भट्ट, रेखा उपाध्यय आदि शामिल हुए।

