प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /शौक और जूनून ही हर व्यक्तित्व की अपनी पहचान कराता है या यूं कहो कि कुछ करने का अगर मन में जज्बा हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही शहर की ग्रहणी एवं रचनाकार श्रीमती रेखा रतनानी ने एक अपनी अलग ही पहचान बनाई है। उन्होंने अभी हाल में ही श्रीमती रतनानी ऑनलाइन साहित्य सम्मेलन में प्रतिभागी बनी अपनी काव्य रचनाएं पेश की। काशी कविता मंच वाराणसी (उत्कृष्ट साहित्यकारों का एक राष्ट्रीय समूह) ने काशी कविता मंच वाराणसी के तत्वाधान में दिनांक 14/01/20 23 को मकर संक्रान्ति विषय पर काव्य लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। उसमें उत्कृष्ट काव्य लेखन में 2023 मंच ने श्रीमती रेखा रतनानी को सहर्ष उत्सव सम्मान से अलंकृत किया है। उनके सभी शुभचिंतकों ने यह सम्मान मिलने पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

