प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ कार और मोटर सायकल का एक्सीडेंट- डीएसपी. यातायात की ततपरता से बची घायलों की जान। घटना दिनाँक-21 जनवरी की रात्रि लगभग 09 बजे की है। राष्ट्रीय राज मार्ग (फोर लेन) पर इटारसी की ओर से आ रही ईको स्पोर्ट कार MP-04- EA-1759 और कार के सामने से रांग साइड जा रही डीलक्स मोटरसाइकिल का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया । कार को आश्मा माल के पास कृष्णा एनक्लेव नर्मदापुरम रोड भोपाल निवासी कार मालिक आशुतोष मिश्रा चला रहे थे और डीलक्स मोटरसाइकिल को चालक गोविंद कहार, चला रहा था। मोटर सायकिल का मालिक दुर्गेश विश्वकर्मा और एक अन्य शुभम कहार भी मोटरसाइकिल पर सवार थे, एक्सीडेंट से तीनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो कर सड़क पर गिर गए थे।
संयोगवश उसी समय डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा भी निकल रहे थे, जिन्होंने दुर्घटना ग्रस्त वाहन और घायल व्यक्तियों को देखते ही अपना वाहन रुकवा कर घायलों को सड़क से हटा कर सुरक्षित स्थान पर लिटाया और डायल 100 और डायल 1033 को कॉल करके एम्बुलेंस और टोइंग वाहन भिजवाने के लिए सन्देश दिया, साथ ही देहात थाने और पुलिस कंट्रोल रूम को वायरलेस पर सूचना दी। उनकी सूचना पर देहात थाने के सहायक उप निरीक्षक श्री राजपूत और डायल 100 घटना स्थल पहुँचे। और डायल 100 से घायल मोटर सायकिल चालक को और एम्बुलेंस से दोनो अन्य घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया, जिन्हें मीना फ़्रैक्चर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनो घायलों का इलाज चल रहा है। डीएस पी यातायात संतोष मिश्रा की ततपरता और मानवीयता के कारण समय रहते अस्पताल पहुंचने और इलाज मिलने से तीनों घायल व्यक्तियों की जान बच गई।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

