प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / (इटारसी) मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी के नेतृत्व में खिलाड़ियों का किया जोरदार स्वागत और सभी ने लगाए एक स्वर में नारे खिलाड़ियों पर अत्याचार बंद करो फोगाट के समर्थन में उतरे सभी लोग। आज दोपहर जब इटारसी जिस ट्रेन से आ रहे थे मथुरा से। उसदौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष तिवारी के नेतृत्व में इटारसी स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे , जहां उन्होंने सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ता और इटारसी के होनहार खिलाड़ी उनके सुख दुख के साथी विशाल नायक की कमांडो फिजिकल अकैडमी इटारसी के बच्चों के द्वारा जिन्होंने इटारसी का नाम रोशन किया। जिसमें सभी बच्चों ने उत्तर प्रदेश में इटारसी का झंडा गाड़ कर 100 मीटर, 200 मीटर, अंडर 18 मे गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल और ब्रांच मेडल हासिल किए। 4 मेडल विशाल नायक की मेहनत और बच्चों की कठिन परिश्रम से हासिल हुए. जिसमें प्रिया ने पहला स्थान 200 मीटर में गोल्ड हासिल किया, उन्नति ने दूसरा स्थान 100 मीटर में सिल्वर मेडल हासिल किया। श्री जयसवाल ने तीसरा स्थान ब्रोंज मेडल हासिल किया। अंडर 20 में 100 मीटर में आकांक्षा ने दूसरा स्थान सिल्वर मेडल हासिल किया। बच्चों के साथ विशाल का जोरदार स्वागत कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के द्वारा किया गया और सभी ने जय स्तंभ चौक पर उनको माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ मुंह मीठा कर नारे लगाए और कहा कि जिस तरह भाजपा के सांसद ने खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार किया है उन्हें उसकी सजा मिलनी चाहिए और खिलाड़ियों पर अत्याचार बंद होना चाहिए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

