प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुम /आज रविवार कों कड़ामाणिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण समाज द्वारा जिझौतिया भवन में समाज की महिलाओं ने हल्दी कुमकुम, सोड़न वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजन कर एक दूसरे को सौभाग्य सामग्री वितरित की गईं।इसके साथ ही एक प्रमुख संदेश समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध जन जाग्रति हेतु अभियान शुरू किया। जिसमे दहेज प्रथा के कारण महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकना, मृत्यु भोज को सूक्ष्म रूप में करना आदि विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर आयोजक श्रीमती जूही दुबे, श्रीमती सालिनी दीक्षित, आरती परसाई, मीनु तिवारी, मीनाक्षी तिवारी, अनिता तिवारी, ऊषा तिवारी, अनीता दुबे, अल्पना दीक्षित, मिस्टी दीक्षित, विनीता शर्मा एवं अन्य सामाजिक महिलाएं उपस्थित रही।

