प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष-2022-23 के लिए एमपी टास पोर्टल एवं एनआईसी पोर्टल 2.0 पर छात्रवृत्ति के लिए नवीन, नवीनीकरण विद्यार्थियों के आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में जनजातीय एवं अनुसूचित जाति वर्ग के एमपीटॉस पोर्टल एवं एनआईसी छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर नवीन,नवीनीकरण के आवेदन पोर्टल पर दर्ज करने के लिए 31 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। यदि निर्धारित समय-सीमा के बाद कोई भी विद्यार्थी आवेदन करने से छूट जाता है तो इसकी सम्पूर्ण जवाबदारी सम्बंधित संस्था/विद्यार्थी की होगी जिन संस्थाओं द्वारा समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण नहीं की जाएगी उन सभी संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाकर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। सभी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि सत्र 2022-23 के लिए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।

