प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / प्रीति दिनेश सिंह चौहान के अध्यक्ष बनने पर कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय टीम द्वारा मुझे मध्यप्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों और सभी दायित्वों का निर्वाह पूर्ण निष्ठा से करूँगी।

देश के सबसे बड़े राजपूत संगठन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की सहमति से राष्ट्रीय संयोजक क्षत्राणी इकाई श्रीमती शीला शेखावत द्वारा श्रीमती प्रीति दिनेश सिंह चौहान को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति होने पर शीला शेखावत, बिंदु राठौड़ , श्वेता हांडा, कटार दादा हुकुम, रानी भदौरिया , शिप्रा ठाकुर , अमर ज्योति, सुचिता चौहान, रितु ठाकुर, वैशाली चौहान, सुनीता ठाकुर , ज्योति राजपूत, सुनीता राजपूत, पूजा राजपूत, सपना राजपूत, दीपशिखा सिंह और सभी मित्रगणों ने बधाई प्रेषित की।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

