प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / कोठी बाजार स्थित पीपल चौक पर चल रही मेडिकल लैब तकनीशियनों की हड़ताल का आज सोमवार दिनांक 23/01/2023 को ग्यारह दिन हो गये हैं। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि शासन, प्रशासन की तरफ से कोई भी चर्चा के लिए पहल नहीं हुई एवम शासन की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान न देने पर हड़ताल आगे निरन्तर जारी रहेगी। आज हड़ताल में अध्यक्ष अनूप जोसफ , अमृतलाल बागोरा , जी के शर्मा, जी के पिल्लई , राकेश, प्रमोदसिंह बुनकर , हरिसिंह , राम सराठे, पुष्पलता पाल, राजकुमारी बेलिया, दीक्षा गौरव आदि लैब तकनीशियन शामिल रहे।

