प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /आगामी 27 जनवरी को प्रस्तावित परीक्षा पर चर्चा जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड के छात्रों से बात करेंगे। इस उपलक्ष्य में शहर के केन्द्रीय विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 16 विद्यालयों के 100 से अधिक छात्रों ने अपने कलाकृति का हुनर प्रस्तुत करते हुए परीक्षा पर चर्चा विषय पर चित्र बनाये। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के निर्णायक कमलेश सक्सेना, ललित कला विद्वान, नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम की ललित कला विभाग प्रमुख श्रीमती नित्या पटेरिया एवं केन्द्रीय विद्यालय नर्मदापुरम की कला शिक्षिका श्रीमती गरिमा पाठक रही।
निर्णायक मंडल द्वारा चयनित पाँच प्रतिभागियों में पर्व जैन नर्मदा वैली विद्यालय, अन्वि चौरे सर्वाइट उच्चतर विद्यालय, अब्दुल करीम अली जवाहर नवोदय विद्यालय, सुहानी सोनी सर्वाइट उच्चतर विद्यालय और सृष्टि वर्मा केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी क्र. 1, इटारसी का समावेश रहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

