प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / (पिपरिया) नवनियुक्त पिपरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद चौधरी एवं नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष शाह के नेतृत्व में आज आजाद हिंद सेना के जनक, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रद्धेय नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर मंगलवारा चौराहे पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेतागण श्रीनारायण काबरा, श्री मंडलोई , किशोर डाबर, बालमुकुंद अग्रवाल, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती सीमा कटकवार, छोटेलाल पटेल, श्रीमति ममता नागोत्रा, सरोज मालवीय , श्रीमति लता राजपूत, सुश्री सुधा सिलावट, माधो सिंह रघुवंशी, देवेन्द्र तिवारी, हरीश बेमन , श्री सोनी , नीरज सोनी, संजय राजपूत, सुमंगल राजपूत, राधे पटेल , राधे श्याम ठाकरे एवं सक्रिय कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित रहे।

