प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ शासकीय कन्या महाविद्यालय में मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशानुसार खेलो इंडिया जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे एवं महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह द्वारा छात्राओं को खेलो इंडिया के बारे में जानकारी दी गई तथा छात्राओं द्वारा खेलो इंडिया रैली एवं वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया। रैली में 110 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया एवं मध्यप्रदेश में 30 जनवरी से 19 फरवरी तक होने वाले खेलो इंडिया गेम्स के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बाऊ पटेल, मनोज कुमार प्रजापति रजनीश जाटव, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती काजल रतन एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें ।

