प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / (इटारसी) मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में स्थानीय बस स्टैंड पर सुभाष पार्क में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, शहीदों के सम्मान में सेवा दल मैदान में के नारों के साथ आधा सैकड़ा से ज्यादा कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिस में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी उपस्थित रहे। गजेंद्र तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को सुभाष चंद्र बोस के जीवन के बारे में बताया और कहा कि जो जज्बा सुभाष चंद्र बोस में था, विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और उनका एक नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, को बुलंद कर उन्होंने देश के लिए बड़ा बलिदान दिया और एक फौज तैयार की उसी तर्ज पर हमें भी उनके हौसले और संघर्ष को याद कर देश के लिए अगर बलिदान भी देना पड़े तो देने को तैयार है। कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड राहुल गाँधी के द्वारा इसी लिए बनाई गई की एक नई खोज सेवादल में भर्ती हो सके और सेवा दल की रीति नीति युवाओं के अंदर आ सके। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड इटारसी ब्लॉक अध्यक्ष शुभम वालिया, वरिष्ठ नेता लाली सलूजा, चंद्र मोहन दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात यंग बजट के ब्लॉक अध्यक्ष शुभम वाली अन्य सभी का आभार व्यक्त किया।

