प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / ग्राम पालनपुर में श्री शिवमहापुराण कथा पालनपुर में दिवस की बेला में कथा व्यास महामंडलेश्वर शंकरपिठाधीश्वर 1008 स्वामी श्याम चैतन्यापुरी महाराज के मुखारविंद से कथा का विराम हुआ। यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग आशीर्वाद से बड़े हर्ष उल्लास के साथ विश्राम दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें समस्त गुरुजनों का शाल श्रीफल के साथ पूजन अर्चना की गई।
कथा व्यास जी ने 7 दिवस की कथा का संक्षिप्त वर्णन सुनाया। कथा का श्रवण करने पहुंचे समाजसेवी डॉ. वैभव शर्मा ने समस्त भक्तगणों को संबोधित किया एवं आचार्य पंडित अजय दुबे ने संतो के दर्शन व कथा भागवत , शिवमहापुराण आदि पुराणों के सुनने की महिमा बताई एवं कहा कि जहां भी कथा हो वह वहां भक्तों को पहुंचकर कथा का श्रवण करना चाहिए।

