प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / आज दिनांक 24/01/2023 कों प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां नर्मदा नदी का जन्मोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। सेठानी घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया। पर्यटन घाट एवं अन्य जगह वॉल पेंटिंग भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। साथ ही नर्मदापुरम का गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है। जयंती महोत्सव के मुख्य अतिथि रहेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। नर्मदा पुरम के गौरव दिवस को मनाने के लिए आज छात्रों द्वारा एक जागरूक रैली निकाली गई। कलेक्टर धीरज कुमार सिंह ने भी आमजन से अपील की है कि नर्मदा जयंती के साथ साथ गौरव दिवस भी बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाए।

