प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / आज ग्राम पवारखेडा बस्ती, पवारखेड़ा फार्म बुधवाडा, आगराकलों, पथोड़ी – तहसील व जिला नर्मदापुरम के स्थायी निवासी इकट्ठे होकर एक ज्ञापन कलेक्टर एवं आयुक्त कों दिया। जिसमें लिखा कि हम पीढ़ी दर पीढ़ी शांतिपूर्वक निवास कर अपना-अपना व्यवसाय करते हुए अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। यह कि स्थानीय समाचार पत्र के माध्यम से पता चल कि पवारखेड़ा में कचरा एकत्र करेगी नगरपालिका। नर्मदापुरम शहर का कचरा हमारे ग्रामों के मध्य स्थित ग्राम पवारखेड़ा बस्ती को आबादी से लगभग 200 मीटर दूर जाना प्रस्तावित है। जहाँ पर नर्मदापुरम शहर का कचरा विभिन्न अस्पतालों का अवशिष्ट, मृत पशुओं के शव आदि भी डाले जायेंगे। जिसकी बदबू एवं जलने से वायु प्रदूषण के कारण बीमारियाँ उत्पन्न होंगी। प्रस्तावित ट्रेचिंग के 600 मीटर के दायरा में पवारखेडा फार्म स्थित परीक्षण प्रयोगशाला, ग्राम सेवक सेन्टर एवं सी.एम. केन्द्र, ग्रामसेविका केन्द्र महिला, विकास केन्द्र, कृषि अनुसंधान एवं छात्रावास, अनुसूचित जनजाति जिनके स्वास्थ्य एवं अन्य प्रदूषण का कारण प्रभाव पड़ेगा। इस सम्बन्ध में कोई सहमति न लेते हुए मनमाने तरीके से आनन-फानन में कार्य प्रारम्भ होकर मानव जीवन के विपरीत है। नवीन प्रस्ताव करते हुए इसे अन्यत्र स्थान पर एकत्र किया जाये अन्यथा समस्त ग्रामवासी न्यालालय की शरण में जाने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि एक प्रति मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन को भी भेजी जाएगी।

