प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान अग्रणी महाविद्यालय में 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एनएसएस ईकाई द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने, डॉ रीना मालवीय के सहयोग से किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन द्वारा समस्त स्टॉफ एवं छात्राओं को शपथ दिलाई गई एवं मतदाता जागरूकता संबंधी रैली, नुक्कड नाटक का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। भारत सरकार ने वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी और 2011 से ही हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
इसी तारतम्य में महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रम के माध्यम से सभी छात्राओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। निर्वाचन साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने द्वारा छात्राओं को नवीन मतदाता के पंजीकृत कराने के किये गये सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता (वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम) में प्रथम नेहा चोसवाल, द्वितीय वर्षा पुरोहित, तृतीय महिमा लोवंषी रहीं जिनको कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. किरण पगारे, डॉ. वर्षा चौधरी, डॉ. भारती दुबे, डॉ. श्रीकांत दुबे, डॉ. अरूण सिकरवार, डॉ. संध्या राय, डॉ. पी.आर. मानकर, कैलाष डोंगरे, डॉ. जी.सी. पांडे, डॉ. सी.एस.राज, डॉ. नीतू पवार, डॉ. कीर्ति दीक्षित, प्रेमकांत कटंगकार, डॉ. दशरथ मीना, अजय तिवारी, स्वेता वर्मा, अंकिता तिवारी, रफीक अली, महविद्यालयीन स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्राए उपस्थित रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

