प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / हरदा मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता कमल पटेल ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पूर्व बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हरदा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नेताजी शब्द की व्याख्या करते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला किया है। उन्होंने देश की आजादी के पूर्व नेता जी शब्द को सुभाष चंद्र बोस से जोड़ते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए जो लड़े और फांसी को चूमते- चूमते शहीद हो गए। ऐसे राष्ट्रभक्त शहीदों ने ही सुभाष चंद्र बोस को नेता जी का संबोधन दिया था। लेकिन आजादी के बाद नेताजी के संबोधन को एक परिवार और उनकी पार्टी ने बदनाम कर दिया। इन के पास नेतृत्व आते ही इन्होंने देश के लिए जीना नहीं सिखाया क्योंकि जिनके हाथों में नेतृत्व था, वे अपने लिए जिए ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

