प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(भोपाल) 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसान नेता एवं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने देश- प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि आइए हम सब मिलकर इस देश को शक्तिशाली समृद्ध साली और वैभवशाली बनाएं। और आइए हम सब मिलकर देश के लिए जीने का संकल्प लें। मेरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी हमारी होगी।

