प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल के तत्वाधान में खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महाला के नेतृत्व में “नगर मंडल” द्वारा स्थानीय नर्मदा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में कबड्डी का आयोजन हुआ। जिसमें फ़ाइनल मैच नर्मदापुरम ओर निटाया का हुआ ओर नर्मदापुरम विजेता रही। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष शिवम शर्मा ने बताया की शुभारंभ में भाजपा नेता हंस राय, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष अनिल बुंदेला, ज़िला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, पूर्व ज़िला मंत्री राममोहन राजपूत, मंडल प्रभारी दिलीप राजपूत एवं पुरस्कार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समर्थ चोरसिया द्वारा किया गया एवं महामंत्री प्रणव चौकसे, उपाध्यक्ष शिवांक रावत, सचिन यादव, आयुष कौरव, देव कहार, मंडल मंत्री विजय कहार, मण्डल मंत्री अभिषेक पटेल, कोषाध्यक्ष लोकेश माधव, कार्यालय मंत्री समीर सवालाख, सह कार्यालय मंत्री रामविलास गोरले आदि उपस्थित रहे।

