प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ दुर्गा वाहिनी की पूर्व प्रांत संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेल प्रकोष्ठ वंदना दुबे को नमामि नर्मदे विभाग के नर्मदापुरम जिले का जिला संयोजक के पद पर मनोनीत किया गया। वंदना दुबे को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमती से प्रदेश संयोजक कमल राजपाल ने जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया। वंदना दुबे ने यह दायित्व मिलने पर संभागीय प्रभारी पंकज जोशी, जिला प्रभारी सीमा सिंह, जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय सहित सभी विधायक एवं सांसद तथा वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया।

