प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / जिले के समस्त नागरिकों को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र का यह पावन पर्व हर्ष उल्लास और उमंग के साथ मनाएं। सभी नागरिकों से आग्रह है कि गणतंत्र दिवस पर उत्साह के साथ अपनी सहभागिता करें। ध्वज संहिता का पालन करते हुए अपने अपने घरों में तिरंगा फहराए और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आमजन की भागीदारी ही सशक्त और सफल लोकतंत्र का मूल आधार है। आप सभी देश और प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी दर्ज कराएँ।

