प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / सीएमराईज विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के चयन के लिए द्वितीय चरण की परीक्षा का आयोजन 30 जनवरी 2023 को संभागीय मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि संभागीय परीक्षा के के लिए नर्मदापुरम में शासकीय एसएनजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम को केन्द्र निर्धारित किया गया है। परीक्षा का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। आवेदक प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए विभागीय पोर्टल पर लिंक https://203.145.137.234:82 /mpsos से डाउनलोड कर सकते हैं।

