74वा गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा, कलेक्टर ने ली सलामी
प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / संपूर्ण भारत आज 26 जनवरी को भारत का 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पुलिस ग्राउंड में हुए आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला कलेक्टर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय गान का गायन हुआ। तत्पश्चात परेड की सलामी एवं परेड निरीक्षण किया गया। मंच से मुख्य अतिथि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मध्य प्रदेश गान के बाद तीन रंग के गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया जो शांति का प्रतीक माने जाते हैं। इसके पश्चात परेड द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं दल नायकों से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद शासकीय कार्यालयों द्वारा झांकी निकाली गई। कृषि विभाग की झांकी को प्रथम, लोक सेवा गारंटी की झांकी को द्वितीय एवं शिक्षा विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्वागत एवं शासकीय कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। नृत्य में सेमिरिटर्न स्कूल नर्मदापुरम के छात्र छात्राओं को प्रथम पुरस्कार मिला, नर्मदा वैली स्कूल बाबई रोड को डांस ग्रुप को द्वितीय एवं जनजातीय डांस में केसला के स्कूल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रथम पुरस्कार प्राप्त सेमिरिटर्न स्कूल के नृत्य कार्यक्रम में सबसे आकर्षण का केंद्र रही रानी की झांसी का किरदार मान्यता दीक्षित ने किया। बता दें कि मान्यता की उम्र अभी 12 साल है एवं सेमिरिटर्न स्कूल की आठवीं क्लास की छात्रा है। जिन्होंने आज घुड़सवारी कर अंग्रेजों से लड़ाई करते हुए अंग्रेज को मार गिराया और दिखाया कि किस तरह झांसी की रानी ने अंग्रेजों से लोहा लिया था। कार्यक्रम में कार्यक्रम मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, डीआईजी जे पी सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, डीआईजी जे पी सिंह राजपूत, विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, नपाध्यक्ष नीतु महेंद्र यादव, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, सागर शिवहरे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीयूष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, महेंद्र तोमर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माया नारोलिया, लोकेश तिवारी, विकास नरोलिया, आरटीओ निशा चौहान, सीएमओ नवनीत पांडे, नपा ए इ आर सी शुक्ला, एसडीओपी पराग सैनी, तहसीलदार शैलेन्द्र बडोनिया, ग्रामीण तहसीलदार तृप्ति पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, मनोहर बढ़ानी, जनपद सदस्य हाकम सिंह गुर्जर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमति मोहनी शर्मा, फरहीन खान मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

