प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /आज जन अभियान परिषद के विकासखंड केसला की चयनित प्रस्फुटन समितियों की समीक्षा बैठक जनपद सभागृह में ली गई। यह बैठक संभाग समन्वयक कौशल तिवारी, जिला समन्वयक राजेश सिसोदिया, ब्लॉक समन्वयक अनिल बोबडे के द्वारा ली गई, सभा के शुरुआत में अनिल बोबडे के द्वारा सभी समितियों से उपस्थित पदाधिकारियों से उनकी जानकारी ली गयी और उनके द्वारा आज दिनाँक तक जो भी गतिविधियां जानकारी ली गयी। जिला समन्वयक राजेश सिसोदिया के द्वारा जो भी योजनाएं शासन के द्वारा चलाई जा रही हैं, उनके बारे में बताया गया और आगामी आयोजनों को लेकर चर्चा की गई उनके द्वारा समितियों को किस तरह से वह एक छोटे से समिति से बड़ी एनजीओ खड़ी कर सकते हैं के बारे में भी विस्तार से बताया गया और अंत में संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी के द्वारा लोगों को प्रेरित करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। किस तरह से सभी पूर्व मे योजना बना कर आगे बढ़ सकते है और अपने गावों के उत्थान के लिए काम कर सकते है, अपने गावों को नशा मुक्त बनाये, पौधा रोपड़ ज्यादा से ज्यादा करे, ड्रॉप आऊट बच्चों को शिक्षा से पुन्ह जोड़े, बेटी को शिक्षा के साथ साथ सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दे पर जोर डाला गया। बैठक मे सभी नवांकुर् के प्रतिनिधि त्रिलोक मनवारे, कन्हैया सराठे, राकेश भट्ट, अभिषेक सैनी, विक्रम ठाकुर और परामर्शदाता सुमन सिंह एवं अजय मेहरा उपस्थित थे।

