प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / आज 26 जनवरी कों 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, एसडीएम श्रीमती मोहिनी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। इसके पूर्व कलेक्टर श्री सिंह द्वारा कलेक्टर निवास पर भी ध्वजारोहण किया गया।

