प्रदीप गुप्ता नर्मदापुरम / आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में मीनाक्षी चौक स्थित निशक्त जन विद्यालय में झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चे एवं शिक्षकों के साथ समाज सेविका श्रीमती दुर्गा भदौरिया, श्रीमती सुषमा गुप्ता, शीला मिश्रा, अफरोज खान, राखी परसाई, चंपा सोनी, अरुण उपाध्याय, पप्पू भदौरिया, प्रवीण शुक्ला आदि उपस्थित थे।

