प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को
माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर की गई। सरस्वती वंदना संस्था के कलाकारों द्वारा प्रस्तुती की गई। उपस्थित अतिथियो का संस्था अध्यक्ष
रागिनी तरडे द्वारा स्वागत किया गया। पं गिरी मोहन गुरु, वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, पत्रकार प्रदीप गुप्ता, डॉ नमन तिवारी, रविंद्र चौकसे, डॉ. हंसा व्यास, राजपाल चड्डा, ओपी शर्मा, डॉ. जया नरगिस, साहित्यकार रेखा रतनानी, सुचित्रा यादव, मनोज सोनी, डीएस जॉयस, रजनीश बरमैया, प्रदीप शिवहरे, नितिन ताम्रकार, सुमन बरैया, बबीता शिवहरे, संगीता मेसरा, राजेश, राज पाली इन सभी का सम्मान किया गया। साथ ही बसंत उत्सव गीत प्रस्तुत किए गए एवं नृत्य की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष रागिनी तरडे, सदस्य पं. करोड़ी लाल भट्ट, दिलशाद अली, हितेश बस्तवार, नमन भारद्वाज, विजय बस्तवर, राखी वैष्णव द्वारा सभी का सम्मान किया गया। कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। नेहा यादव, प्रिया तोमर, मीना गठोले, प्रतिभा यादव, श्याम सोनी, अंकिता चौरे, अभीराज दुबे, प्रियंक दुबे, विधि रघुवंशी, रूपाली दुबे, सूर्यांश, सार्थक मंडलोई, मुस्कान टहलानी, आकाश सोनी, विशाल गुबरेले एवं अन्य कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम देर रात तक चला सभी कलाकार को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

