प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / प्रसिद्ध सूफी संत सैय्यद बाबा ताजुद्दीन ताज बाबा नागपुरी का जन्मदिवस यौमे विलादत सर्किट हाउस स्थित कलमेशाह दाता की दरगाह पर शुक्रवार की विशेष नमाज़ के बाद दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर मनाया जायेगा तंज़ीम इस्लाहुल मुस्लिमीन संस्थापक आरिफ खान चिश्ती ने बताया की हर वर्ष नर्मदापुरम दाता दरबार से जुनैद ताज़ी बाबा का जन्मदिवस मनाते एवं लंगर का आयोजन हर धर्म समुदाय के लिए करते है, दाता दरबार हिन्दू मुस्लिम आस्था का केंद्र बना हुआ है।

