प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / सिवनी मालवा संपदा मंच की सदस्यो द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास पहुंचकर गणतंत्र दिवस बालिकाओं के साथ मनाया गया। छात्रावास में 90 बालिकाएं उपस्थित थी। बालिकाओं द्वारा कराटे राष्ट्रगीत डांस का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई संपदा मंच की सदस्यों द्वारा बालिकाओं से उनके भविष्य के बिषय मे चर्चा कर क्या बनना चाहती हो पूछा गया, सब बालिकाओं द्वारा अपनी अपनी इच्छा जाहिर की प्रतियोगिता रखी गई। तत्पश्चात संपदा मंच की सदस्यों द्वारा बालिकाओं को लंच बॉक्स टॉफी बिस्किट उपहार में वितरित किए गये। बालिकाओं ने बताया हमें छात्रावास में सभी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। समता मंच में रुचि रघुवंशी, नीरू राठी, मनीषा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, पूजा सराठे, रितु टुटेजा, मधु सहित संपदा मंच की सदस्य उपस्थित थी।

