प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश में कमलनाथ की नई टीम की घोषणा गुरुवार को की गई। जिसमें कुछ नए लोगों को भी इसमें जगह मिली है। प्रदेशभर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस को मजबूत बनाया जा रहा है। गुरुवार को जबलपुर कांग्रेस कमेटी आई.टी.एवं सोसल मीडिया विभाग की ओर से जारी सूची में सिहोरा के निवासी युवक कांग्रेस के नेता आशीष पाण्डेय को जबलपुर जिला के सिहोरा ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्त पर आशीष पाण्डेय ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश काग्रेंस अध्यक्ष कमलनाथ , विवेक तन्खा , सुश्री एकता ठाकुर , अभय तिवारी एवं विवेक भोसले का आभार व्यक्त किया और आशीष पाण्डेय ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीत का परचम लहराए, इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता अभी से मिल जुल कर कार्य करेंगे।