प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ नगर की जय हो सामाजिक कल्याण समिति द्वारा निरंतर 164 सप्ताह से शहर के विभिन्न नर्मदा घाट पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। समिति के इस सेवा भाव को देखते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय को नर्मदापुरम विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.गुरुकरन सिंह द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय ने कहा की यह सम्मान हमारे सभी समिति सदस्यों की माँ नर्मदा के प्रति आस्था का सम्मान है। ज्ञात हो की प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से समिति द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान की सराहना की थी। इसी क्रम में विधायक नरसिंहपुर जालम सिंह पटेल एवं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी समिति की सराहना कर चुके है।

