प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मलेरिया कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा स्कूल हेल्थ गतिविधि के दौरान निबंध प्रतियोगिता शासकीय गर्ल्स स्कूल, एसएनजी स्कूलz शासकीय जुमराती कन्या शाला स्कूल उत्कृष्ट में आयोजित की गई जिसमें शाला के विद्यार्थियों ने भाग लिया एवम उन्हें स्वास्थय विभाग द्वारा चयनित कर पुरुस्कार वितरित किया गया।इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश देहलवार एवं जिला मलेरिया अधिकारी अरुण श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार वितरण किया गया पुरस्कृत बच्चों में अर्जुन यादव, कु शशि यदुवंशी, कु संध्या गोस्वामी,कुमारी नेहा रैकबार, कु रोशनी हुसैन, द्वितीय पुरस्कार से मनीष विश्वकर्मा, अंजलि सरतापे , मोहनी भदोरिया, दिव्या रैकवार, चंदा इंगले, तृतीय पुरस्कार से आलोक रैकवार, मोनिका गौर, कुमकुम गौर नंदिनी सोनी को दिया गया। डॉ. दिनेश देहलवार द्वारा इस दौरान अपने उद्बोधन में मलेरिया डेंगू एवं चिकनगुनिया से संबंधित जानकारी बच्चों को दी तथा जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा सभी बच्चों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षा विभाग से राजेंद्र देवरिया , आरती गौर, मेघा मालवीय ,रितु आमबोलकर, स्वास्थ्य विभाग से प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी सुनील साहू, बृजनंदन सिंह चौहान, सुंदर नारायण शर्मा, संजीव दुबे , सुनील तिवारी, गजेंद्र वर्मा, आशा शर्मा , प्रकाश डेरिया, सुरेश गढ़वाल , अमित डेहरिया, सुनील सोनारे एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

