प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 28 जनवरी शनिवार को जिले के 25 टीकाकरण केंद्रों में कोविशील्ड कोविड 19 के टीके लगाए जाएंगे। जिसमें नर्मदापुरम नगर के अंतर्गत एनसीडी जिला अस्पताल, यूपीएचसी मालाखेडी एवम ग्वालटोली, पिपरिया ब्लॉक में सीएचसी पिपरिया, सोहागपुर ब्लाक के अंतर्गत
सीएचसी सोहागपुर,पीएचसी शोभापुर, सेमरीहरचंद, कामती ईशरपुर, नयागांव, माखननगर ब्लाक के अंतर्गत सीएचसी माखननगर, आचलखेड़ा सांगाखेडा कला, आरी, बीकोर, गनेरा , सिवनी मालवा ब्लाक के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवनी मालवा, पीएचसी, बावडिया भार शिवपुर, कोठरा,पीपलिया कला खकरापुरा, जमानी बी, तिली आंवली , नाहरकोला कला , ढेकना बाॅकाबेडी, इटारसी नगर में नवीन भवन शासकीय चिकित्सालय इटारसी, प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी सुनील साहू ने बताया कि जिन 3 केंद्रों में कोवैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे उनमें एनसीडी जिला चिकित्सालय परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखननगर एवं सिवनी मालवा शामिल हैं । नागरिकों से अपील की जाती है कि वे बिना किसी भय के अपना छूटा हुआ कोवेट का टीका रोज लगवा कर सुरक्षा कवच पूर्ण करा लें।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

